फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो की मौत, एक जख्मी

Wed, 08 Jul 2015 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दो विभिन्न सड़क हादसों में दो व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर जख्मी हो गया। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक गुरप्रीत सिंह पुत्र बलविंदर सिंह वासी बाजार नंबर-एक फिरोजपुर कैंट ने बताया कि उसके ताया का बेटा कमलजीत सिंह पुत्र लखविंदर सिंह वासी फिरोजपुर कैंट बाइक पर गुरुहरसहाए से फिरोजपुर लौट रहा था कि बस अड्डा जगां वाला के पास एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में कमलजीत की मौत हो गई।
विज्ञापन


दूसरी घटना में गगन शर्मा पुत्र अशोक कुमार वासी सूजी बाजार फिरोजपुर कैंट ने पुलिस को बताया कि वो और उसका दोस्त हनी सिंह पुत्र मदन लाल वासीबाजार नंबर-दो फिरोजपुर कैंट बाइक पर जलालाबाद से फिरोजपुर लौट रहे थे कि गांव खाईफेमीकी के नजदीक एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें गगन व हनी दोनों ही जख्मी हो गए। दोनों को अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां हनी की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें