फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने एक रात में तीन दुकानों के ताले तोड़े

Sun, 29 May 2016 09:04 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला रोपड़
विज्ञापन
रोपड़ के पुल बाजार स्थित दुकान में चोरी की वारदात की जानकारी देता दुकानदार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर के पुल बाजार में चोरों ने शनिवार की रात तीन दुकानों के ताले तोड़ दिए। चोर दो दुकानों ने नगदी और सामान ले गए। एक दुकान का सेंट्रल लाक नहीं टूटने के कारण चोर यहां से कुछ नहीं ले जा सके। सिटी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


पुल बाजार के सब्जी मंडी चौक में मिगलानी ट्रेडर्स, लक्ष्मी प्रोविजन स्टोर व गोल्डी चाय वाले की दुकान है। मिगलानी ट्रेडर्स के मालिक राजेश मिगलानी ने बताया कि उनकी दुकान से 16 हजार रुपये के सिक्के गायब है। चोरी करने वाले लोग 10 किलो बादाम भी साथ ले गए। उन्होंने बताया कि जब वह सुबह दुकान खोलने के लिए आए तो शटर से ताले गायब मिले। उन्होने बताया कि इससे पहले जनवरी में भी चोरो ने उनकी दुकान के ताले तोड़े थे। गोल्डी चाय वाले ने बताया कि उसकी दुकान से पांच सौ रुपये के सिक्के चोरी हुए हैं।

लक्ष्मी प्रोविजन स्टोर के मालिक घनश्याम दास ने बताया कि चोरो ने उनकी दुकान के साइड ताले तोड़ दिए। सेंटर लाक नहीं टूटने से उनका माली नुकसान होने से बच गया। उधर घटना की जानकारी मिलते ही सिटी थाना के एएसआई तरलोचन सिंह मौके पर पहुंचे और जांच की। एएसआई ने दुकानदारों से चौकीदार का प्रबंध करने के लिए कहा। इस दौरान पुल बाजार के दुकानदारों ने पुलिस से दुकानों की सुरक्षा की मांग की। साथ ही कहा कि बाजार में रात के समय पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें