फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूटकेस से मिली लाश, शिनाख्त नहीं

Mon, 18 May 2015 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुरा रोड स्थित विकास कालोनी में सूटकेस से मिली लाश की अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। लाश करीब 30 साल के नौजवान की है, जिसके सिर व मुंह पर तेजधार हथियार से वार किए गए हैं।
विज्ञापन


खास तौर से युवक के सिर के पीछे एक काफी गहरा जख्म है। संबंधित लाहौरी गेट थाना इंचार्ज हरविंदर सिंह ने बताया कि विकास कालोनी में चौकीदारी का काम करने धरमिंदर सिंह ने बयान दिया है कि रविवार तड़के करीब दो बजे जब वह ड्यूटी पर था। इस दौरान उसने संदिग्ध हालत में एक बिना नंबर वाले स्पलेंडर मोटरसाइकिल पर करीब 40 साल के एक नौजवान और इसी उम्र की एक महिला को देखा।

नौजवान ने अपने मुंह पर रुमाल बांध हुआ था। इन दोनों के पास एक बड़ा सा सूटकेस था। पीछा करने पर देखा कि दोनों ने कालोनी के पार्क के पास इस सूटकेस को फेंक दिया और तुरंत फरार हो गए।
विज्ञापन


सूचना देने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जब सूटकेस को खोल कर देखा, तो इसमें करीब 30 साल के एक नौजवान की खून से लथपथ लाश थी। उसके मुंह व सिर पर तेजधार हथियारों से वार किए गए थे।

पुलिस ने मामले में अज्ञात व्यक्ति व महिला के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।नौजवान की लाश की शिनाख्त करके कातिलों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने चार टीमें बनाई हैं।

इन टीमों ने सोमवार को शहर की विभिन्न कालोनियों विकास, सन्नौरी अड्डा, मथुरा कालोनी, ढेहा बस्ती, हीरा बाग, जगदीश कालोनी आदि में जाकर लोगों से पूछताछ की, लेकिन फिलहाल कोई सफलता नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें