फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई साल तक नाबालिग बेटी से दुराचार

Mon, 18 May 2015 10:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/हलवारा (लुधियाना)
विज्ञापन
विज्ञापन
एक व्यक्ति पर अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ ढाई साल से दुराचार करने का आरोप लगा है। आरोपी किशोरी को धमकियां देता था। किशोरी ने हिम्मत कर इसकी जानकारी अपने गांव के रहने वाले एक व्यक्ति को दी।
विज्ञापन


जिसने इसकी शिकायत थाना सुधार में दी। पुलिस ने पिता के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टर के मौजूद न होने के कारण उसकी मेडिकल जांच नहीं हो सकी। अब पुलिस वीरवार को उसका मेडिकल कराएगी।


पीड़ित किशोरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पिता खेतीबाड़ी करते हैं और शराब पीने के आदी हैं। वह गांव में पड़ी काफी जमीन बेचकर शराब में उड़ा चुके है।
विज्ञापन



पीड़ित किशोरी आरोपी की पहली पत्नी की बेटी है। वह अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था और उसने नौ साल पहले अपनी पहली पत्नी को तलाक देकर दूसरी शादी कर ली।


दूसरी शादी से उसके दो बेटे हुए। करीब चार साल पहले अपनी दूसरी पत्नी को भी तलाक दे दिया। किशोरी अपने दो सौतेले भाईयों के साथ घर पर रहती है और आठवीं कक्षा में पढ़ती है। आरोपी ने अपनी बेटी के साथ दुराचार करना शुरू कर दिया। पिछले साल उसकी पढ़ाई छुड़वा कर उसे घर के कामकाज पर लगा दिया। आरोपी लगातार उसके साथ दुराचार करता रहा। सोमवार को किशोरी ने हिम्मत जुटा कर अपने गांव के एक व्यक्ति को इस बारे में बता दिया।

आरोपी पिता को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस के लिए एक बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। पुलिस ने आरोपी पिता को तो गिरफ्तार कर लिया, लेकिन उसके बाद बच्चों की देखभाल करने वाला घर पर कोई नहीं है। पीड़ित के चाचा और उसकी बुआ ने उन्हें अपने पास रखने से मना कर दिया है।

 पीड़ित किशोरी ने भी अपने घर जाने से मना कर दिया है। उसका कहना है कि अगर वह घर जाएगी तो उसके चाचा व अन्य परिजन उसके साथ मारपीट करेंगे कि उसने अपने पिता के खिलाफ शिकायत की है।


पीड़ित किशोरी ने पुलिस से कहा कि वह गांव में किसी के घर भी रह लेगी, लेकिन गांव के लोग भी उसे अपने पास रखने को तैयार नहीं। थाना सुधार के एसएचओ राजेश कुमार शर्मा ने कहा कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की मेडिकल जांच मंगलवार को होगी। पीड़ित बच्ची और उसके दोनों भाईयों की देखभाल के इंतजाम भी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें