फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबी युवक का ऑस्ट्रेलिया में मर्डर: बदमाशों ने गोलियों से छलनी किया 18 साल का एकम, बार-बार बेहोश हो रही दादी

Fri, 25 Apr 2025 08:34 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा (पंजाब)

सार

ऑस्ट्रेलिया में पंजाबी युवक का कत्ल हुआ है। राजपुरा के रहने वाले 18 साल के एकम सिंह की ऑस्ट्रेलिया में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। 
विज्ञापन
एकम सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के युवक की विदेश में हत्या हुई है। पटियाला के राजपुरा के युवक की हत्या से पूरा इलाका शोक में डूब गया है।  राजपुरा के गुलाब नगर निवासी 18 साल के एकम सिंह की ऑस्ट्रेलिया में बेरहमी से हत्या के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पार्किंग विवाद के चलते हमलावरों ने एकम को गोलियों से छलनी कर दिया। मृतक एकम सिंह का परिवार (माता-पिता) ऑस्ट्रेलिया में ही रहते हैं। उसके दादा-दादी और अन्य परिवार के लोग राजपुरा में रहते हैं। 

विज्ञापन


पांच साल पहले बेहतर भविष्य के सपने लेकर ऑस्ट्रेलिया गए एकम की मौत की खबर जैसे ही राजपुरा पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया। एकम की बुजुर्ग दादी मनमोहन कौर पोते की मौत से सदमे में है और बार-बार बेहोश हो रही है। ऑस्ट्रेलिया में रह रहे एकम के माता-पिता पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एकम परिवार के साथ ऑस्ट्रेलिया के न्यू साऊथ वेल्स में रहता था। 

हमलावरों ने चलाई कई गोलियां
बताया जा रहा है कि रात के अंधेरे में पार्किंग को लेकर मामूली कहासुनी हुई, जिसके बाद हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। कई गोलियां एकम को लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद हमलावरों ने अपनी गाड़ी को भी आग लगा दी और वहां से फरार हो गए। 
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया में ही होगा एकम का संस्कार
एकम सिंह पढ़ाई करने और अपना भविष्य संवारने के लिए विदेश गया था, लेकिन उसकी जान इस तरह छीन ली गई किसी ने सोचा भी न होगा। इस घटना ने ऑस्ट्रेलिया में भारतीय छात्रों की सुरक्षा को लेकर एक बड़ा सवाल भी खड़ा हो गया है। एकम का अंतिम संस्कार ऑस्ट्रेलिया के शहर न्यू साउथ वेल्स में भारतीय परंपरा के तहत किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें