फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime: 20 लगाओ 400 कमाओ... लुधियाना में चल रहा था सट्टा, पुलिस ने घर पर की रेड... इतना कैश कि हर कोई हैरान

Fri, 25 Apr 2025 06:06 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)

सार

20 रुपये लगाओ 400 कमाओ... सट्टेबाजी का यह धंधा लुधियाना के हलवारा में चल रहा था। पुलिस ने एक घर पर रेड की तो लाखों रुपये कैश मिला। सट्टा किंगपिन को घर से ही गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में आरोपी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना के हलवारा में सट्टा किंगपिन गिरफ्तार हुआ है। जिला लुधियाना ग्रामीण के अधीन थाना जोधां पुलिस ने सट्टा किंग एप के जरिये दड़े सट्टे का गैर कानूनी धंधा करने वाले आरोपी को पकड़ा है। आरोपी की पहचान हरमिंदर सिंह निवासी गुज्जरवाल के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी के घर पर रेड की थी। घर से भारी भरकम कैश भी मिला है। 

विज्ञापन


डीएसपी दाखा वरिंदर सिंह खोसा ने बताया कि आरोपी अपने घर से ही सट्टे का कारोबार बहुत बड़े स्तर पर चला रहा था। थाना प्रभारी साहिबमीत सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ हरमिंदर सिंह के घर पर रेड करके उसे रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के घर से सट्टे की कमाई से अर्जित 7 लाख 50 हजार 540 रुपये बरामद किए गए हैं। 

जांच में सामने आया कि हरमिंदर सिंह एक रजिस्टर में सट्टे के कारोबार का सारा हिसाब रखता था, जिसमें ग्राहकों की लंबी लिस्ट है। रजिस्टर में ग्राहकों के नाम और जीत हार का रिकॉर्ड भी दर्ज है। उसने गुज्जरवाल और आसपास कई गांव के लोगों को 20 रुपये लगाकर 400 रुपये कमाने का लालच देकर अपने मायाजाल में फंसा रखा था। रजिस्टर में सट्टे के नंबर आदि का पूरा हिसाब लिखा है, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।
विज्ञापन


डीएसपी खोसा ने बताया कि सट्टा किंग वेबसाइट की जांच भी शुरू कर दी गई है, जिसमें साइबर एक्सपर्ट्स और अन्य तकनीकी माहिरों की मदद से इसे क्रैक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सट्टे का ये मामला बहुत बड़ा हो सकता है और पुलिस इसकी तह तक जाएगी। आरोपी हरमिंदर सिंह को अदालत में पेश करके दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। हरमिंदर सिंह के खिलाफ गैंबलिंग एक्ट और धोखाधड़ी समेत विभिन्न आपराधिक धारा में मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें