फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के झूठे इल्जाम से आहत विवाहिता ने दी जान

Thu, 06 Aug 2015 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
ससुरालियों की ओर से लगाए चोरी के झूठे आरोप से आहत होकर एक विवाहिता के मिट्टी का तेल डाल कर खुद को आग लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन


पुलिस ने विवाहिता के परिजनों के बयान पर पति व सास के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है। खबर लिखे जाने तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। विवाहिता के पिता बाल किशन निवासी सिटी सेंटर बागडियां मोहल्ला यमुनानगर (हरियाणा) ने बयान दिया है कि उसकी लड़की सुनीता देवी (26) की शादी करीब सात साल पहले पटियाला के अमन नगर के रहने वाले हरी किशन से हुई थी।

शादी से उसके दो बच्चे हैं। इसी साल जून के मध्य में लड़की के ससुराल घर से कुछ गहने व नगदी चोरी हो गई, जिसका इल्जाम सुनीता के पति व सास केसरी देवी ने उस पर लगा दिया। लड़ाई-झगड़ा हुआ तो सुनीता देवी अपने पिता के घर जाकर रहने लगी। 7 जुलाई को सुनीता के पिता के पास हरी किशन का फोन आया कि चोरी हुए गहने व नगदी घर से ही मिल गए हैं इसलिए सुनीता को वापस भेज दो।
विज्ञापन


हरी किशन ने लड़की को वापस भेज दिया। वहां फिर उनका झगड़ा हुआ और ताने मारे गए। इससे तंग आकर उसी रात सुनीता ने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। सुनीता को तुरंत सेक्टर-32 अस्पताल चंडीगढ़ ले जाया गया। जहां अब उसकी मौत हो गई है।
विज्ञापन


मामले के जांच अधिकारी सदर थाने के एएसआई करनैल सिंह ने बताया कि पिता के बयान पर पति व सास के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। लड़की का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जल्द आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें