फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेत माफियों ने पुलिस को ट्रैक्टर के नीचे कुचलने का किया प्रयास

Tue, 04 Aug 2015 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मक्खू के गांव किली बोदला में छापामारी करने गई पुलिस पार्टी के सदस्यों को रेत माफियों ने ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास किया। पुलिस और रेत माफियों के बीच काफी देर तक हाथापाई तक हुई।
विज्ञापन


उसके बाद वहां से आरोपी भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने घटनास्थल से रेत से लदी दो ट्रैक्टर-ट्राली बरामद की हैं। थाना मक्खू पुलिस ने पुलिस पर हमला करने के आरोप में दो लोगों को नामजद कर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

एएसआई गुरजिंदर सिंह अपनी पुलिस पार्टी समेत गश्त पर थे। उन्हें मुखबिर ने सूचना दी कि गांव किली बोदला में कुछ लोग अपने खेतों में अवैध तरीके से जेसीबी मशीन के जरिये रेत निकाल कर ट्रालियों में भर रहे हैं। गुरजिंदर अपनी पुलिस पार्टी के साथ घटनास्थल पर पहुंचे ।
विज्ञापन


वहां पुलिस ने जेबीसी मशीन से रेत निकाल रहे आरोपियों को रोकने का प्रयास किया। आरोपियों ने पुलिस मुलाजिमों पर ट्रैक्टर चढ़ाकर कुचलने का प्रयास किया। काफी देर तक आरोपी पुलिस मुलाजिमों के पीछे ट्रैक्टर दौड़ाते रहे। आरोपी मौका देख वहां से भाग निकले। एएसआई गुरजिंदर के बयान पर थाना मक्खू पुलिस ने सतनाम सिंह, नछत्तर सिंह समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें