फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में फायरिंग ः परिवार को नहीं मालूम, हैरी मंडी कैसे पहुंचा

Sat, 20 Jun 2015 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के मंडी में हुई फायरिंग में मारे गए फतेहगढ़ साहिब के गांव अतेवाली निवासी हैरी के परिवार को मालूम नहीं कि वह मंडी कैसे पहुंचा।
विज्ञापन


उनके अनुसार हैरी तीन चार दिन पहले अपने दोस्त और रिश्तेदार के साथ हिमाचल घूमने जाने की बात कहकर घर से निकला था। हैरी की मौत की खबर जैसे ही गांव पहुंची, परिवार शोक में डूब गया। हैरी के पिता तरनजीत सिंह, मां मनजीत कौर और बहन मनविंदर कौर का सब्र टूट गया और घर में चीख पुकार मच गई।

हैरी का पड़ोसी बलजीत सिंह उर्फ लवली भी इस घटना में घायल हो गया है। लगभग पांच दिन पहले हैरी और लवली घूमने के लिए गए थे। तरनजीत सिंह ने बताया कि हैरी तीन चार दिन पहले अपने दोस्त बलविंदर सिंह लवली और एक रिश्तेदार सिमरजीत सिंह के साथ घर से हिमाचल घूमने जाने की बात कहकर निकला था।
विज्ञापन


वह मंडी कैसे पहुंच गया, उन्हें नहीं पता। भरे मन से तरनजीत ने कहा कि उनकी तो दुनिया ही उजड़ गई है। हैरी की तो अभी शादी भी नही हुई थी। हैरी के पिता तरनजीत सिंह काफी संपन्न हैं। शहर में भी उनके पास महंगी प्रापर्टी और बड़े शो रूम हैं। हैरी की बहन मनविंदर कौर विदेश में रहती है और इन दिनों अपने मायके आई हुई है।
विज्ञापन


क्या है मामला  
हिमाचल प्रदेश के मंडी में निर्माणाधीन आईआईटी में काम रहे मजदूरों का ठेकेदार के साथ विवाद चल रहा था। शनिवार को उनकी झड़प हो गई थी। इसमें फतेहगढ़ साहिब के गांव अतेवाली के हैरी की मौत हो गई। उसका पड़ोसी बलविंदर सिंह उर्फ लवली और गांव थाबलां निवासी बलविंदर सिंह घायल हो गया।

इसी घटना में हैरी के एक रिश्तेदार सिमरजीत सिंह की भी मौत हो गई है। सिमरजीत राजपुरा के नजदीकी गांव देवी नगर का रहने वाला था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें