फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस वाला निकला चोर: खनौरी बॉर्डर से चुराई किसान की ट्रॉली, कांस्टेबल ने चाचा के साथ मिलकर की थी वारदात

Sun, 30 Mar 2025 04:56 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला

सार

पंजाब पुलिस के कांस्टेबल ने खनौरी बॉर्डर से किसान की ट्रॉली चोरी की थी। किसान की शिकायत के बाद पुलिस ने ट्रॉली को ढूंढ निकाला और आरोपी कांस्टेबल और उसके चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
police - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खनौरी बाॅर्डर से चोरी हुई गांव तपा के किसान की ट्राॅली पुलिस ने बरामद कर ली है। यह ट्राॅली पंजाब पुलिस के कांस्टेबल ने अपने चाचा के साथ मिलकर चोरी की थी। पुलिस ने पातड़ां थाने में दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पातड़ां के डीएसपी इंद्रपाल सिंह चौहान ने बताया कि जिला संगरूर के गांव तपा के किसान जगजीत सिंह ने पुलिस को खनौरी बाॅर्डर से अपनी ट्राॅली चोरी होने की शिकायत दी थी। उक्त ट्राॅली कांस्टेबल वरिंदर सिंह ने अपने चाचा परमजीत सिंह के साथ मिलकर चोरी की थी। 

उधर, किसान नेता तेजवीर सिंह ने बताया कि शंभू मोर्चा से चोरी हुईं ट्राॅलियों को शनिवार को बीकेयू शहीद भगत सिंह की टीम ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के शाहबाद से ढूंढ निकाला है। किसान नेता ने कहा सड़क बंद होने के बाबजूद पुलिस की कस्टडी से ट्राॅलियां चोरी कैसे हो गई थी।
विज्ञापन


बता दें कि पंजाब और हरियाणा के शंभू और खनौरी बॉर्डर से किसान आंदोलन को पूरी तरह से खत्म कर दिया गया है। 19 मार्च भारी पुलिस बल ने दोनों सीमाओं से किसानों को खदेड़ा था। पुलिस ने कई किसान नेता व अन्य किसानों को भी हिरासत में लिया था। किसानों का सामान और टेंट पुलिस ने उखाड़ दिए थे। दोनों बॉर्डरों पर किसानों के ट्रैक्टर ट्रॉलियां थी। किसानों ने आरोप लगाया कि मोर्चे से उनके सामान को चोरी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें