फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक वारदात: दीवार पर पटक कर तीन माह की बच्ची को मार डाला, बेरहम बाप का नहीं पसीजा कलेजा

Wed, 30 Mar 2022 08:30 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

पंजाब के पटियाला जिले में बेरहम बाप ने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। तीन माह की अपनी बच्ची को दीवार पर पटक कर मार डाला। पत्नी भी फरार है।
विज्ञापन
मृतक बच्ची की फाइल फोटो और आरोपी पिता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटियाला में नशे के आदी एक पिता ने अपनी तीन माह की बेटी को दीवार से पटककर मार डाला। हत्या के बाद मां-बाप फरार हैं। पुलिस ने बच्ची के दादा की शिकायत के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना कोतवाली नाभा इंचार्ज राजेश कुमार ने बताया कि बच्ची की पहचान परी (तीन माह) के तौर पर हुई है। 

विज्ञापन


बच्ची को दीवार पर पटककर मारा गया है, दीवार पर खून के निशान भी मिले हैं। बच्ची के दादा संजीव कुमार और दादी मोना रानी ने बयान दिया है कि उनका परिवार नाभा के पांडूसर मोहल्ले में रहता है। करीब डेढ़ वर्ष पहले उनके बेटे अजय कुमार का विवाह हुआ था। वह नशे की बुरी लत का शिकार है, उसकी पत्नी कीर्ति शर्मा भी उसे नशा करने से नहीं रोकती थी। 

मंगलवार रात भी उसका बेटा नशे में था। तड़के करीब तीन बजे जब उसके बेटे के कमरे में शोर हुआ तो उन्होंने जाकर देखा। वहां परी खून से लथपथ जमीन पर गिरी पड़ी थी। वे बच्ची को नाभा के सिविल अस्पताल ले गए लेकिन वहां डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। इस दौरान अजय और कीर्ति शर्मा फरार हो गए। बिलखते बच्ची के दादा-दादी ने कहा कि जिगर के टुकड़े को इतनी बुरी मौत देने वालों को फांसी की सजा दी जाए। पुलिस के मुताबिक आरोपी अजय कुमार नशेड़ी है और कोई काम नहीं करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें