एक विवाहिता युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। हालांकि मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि दहेज की मांग को लेकर उसकी बेटी की हत्या की गई है। बेटी के ससुराल वाले इस संबंधी झूठी कहानी बना रहे हैं।
बरेटा (मानसा) निवासी सतपाल की बेटी सीता रानी (30) की शादी पांच साल पहले सुनाम निवासी कृष्ण कुमार के बेटे अभिषेक शर्मा से हुई थी। दोनों से एक बेटी है। सीता रानी के पिता सतपाल ने कहा कि दहेज के लिए उसकी बेटी को रोजाना परेशान किया जाता था। कई बार मामला
पुलिस तक भी पहुंचा, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। दोपहर बेटी के ससुर का फोन आया कि सीता रानी बीमार हो गई है और उसे अस्पताल ले जा रहे हैं। जब वे अस्पताल पहुंचे तो डाक्टरों ने बताया कि सीता रानी तो यहां मृत अवस्था में पहुंची थी।
सतपाल ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी हत्या की गई है। उन्होंने मांग की कि बेटी की हत्या, कैसे की गई है इसकी सच्चाई सामने लाई जाए। एसएचओ सिटी दीपइंदर सिंह ने कहा कि मृतका की सास संगीता, ससुर व पति के खिलाफ दहेज का मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।