फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला: अकाली दल की रैली में शामिल होने आए युवक ने दोस्त को लगाई आग, इस वजह से था नाराज

Fri, 10 Dec 2021 04:30 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

19 साल का पीड़ित अतुल निवासी बाबू सिंह कालोनी पटियाला के थापर इंस्टीट्यूट से इलेक्ट्रिक्ल में डिप्लोमा कर रहा है। संगरूर का रहने वाला आरोपी यश उसका दोस्त है।
विज्ञापन
पटियाला में अस्पताल में भर्ती घायल युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटियाला में अकाली दल की रैली में शामिल होने के लिए आए एक नौजवान ने अपने ही दोस्त पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। वारदात पूर्व पार्षद के दफ्तर में हुई। गंभीर रूप से झुलसे युवक को तुरंत सरकारी राजिंदरा अस्पताल ले जाया गया जहां वह उपचाराधीन है। थाना लाहौरी गेट पुलिस ने मामले में आरोपी नौजवान को नामजद करके उसकी तलाश शुरू कर दी है, जो वारदात के बाद से फरार है। 

विज्ञापन


जांच अधिकारी थाना लाहौरी गेट से एएसआई तेजिंदर सिंह ने बताया कि पीड़ित अतुल (19) निवासी बाबू सिंह कालोनी पटियाला ने बयान दिया है कि वह पटियाला के थापर इंस्टीट्यूट से इलेक्ट्रिक्ल में डिप्लोमा कर रहा है। आरोपी यश (19) निवासी नजदीक गोल चक्कर संगरूर उसका दोस्त है। वह, यश और उसका एक अन्य गोस्त गौरव राणा तीनों 9 दिसंबर को पटियाला में अकाली दल की रखी रैली में शामिल होने के लिए पूर्व पार्षद अवतार सिंह के गुरबख्श कालोनी स्थित दफ्तर में आए थे। बाद में आरोपी यश अपनी प्रेमिका को लेने के लिए चला गया, जबकि अतुल व गौरव राणा दफ्तर की पहली मंजिल पर बने कमरे में आराम करने के लिए चले गए। 

पीड़ित अतुल के मुताबिक देर रात करीब दो बजे उसे प्यास लगी, तो वह पानी पीने के लिए नीचे गया। वहां देखा कि आरोपी यश अपनी प्रेमिका के साथ आपत्तिजनक हालत में था। यह देखकर अतुल तुरंत ऊपर चला गया। इसके बाद यश भी ऊपर आ गया और उसके साथ गाली-गलौच करने लगा। गौरव राणा ने दोनों को शांत कराया। इसके बाद आरोपी अपनी प्रेमिका को वापस छोड़ने चला गया। 
विज्ञापन


अतुल व गौरव दोबारा सो गए। करीब पौने तीन बजे आरोपी यश पूर्व एमसी के दफ्तर में पेट्रोल की बोतल लेकर वापस आया और उसने पहली मंजिल पर सो रहे अतुल पर पेट्रोल छिड़क कर उसे आग लगा दी। शोर सुनकर गौरव उठा और उसने किसी तरह से कंबल डालकर आग बुझाई। हालांकि इस दौरान गौरव के हाथ व गर्दन भी झुलस गए। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। तुरंत अतुल को राजिंदरा अस्पताल में दाखिल कराया गया। पुलिस ने मामले में आरोपी यश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। लेकिन अभी वह पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पुलिस के मुताबिक अतुल करीब 35 फीसदी झुलसा है। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें