फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी से मिलकर पति की हत्या की

Tue, 09 Jun 2015 10:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
एक महिला ने शादी होने के तीन महीने बाद अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। इस बात का खुलासा पुलिस ने मंगलवार को किया है। 30 मई को नहर में धक्का देकर पति की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


एसएसपी हरदयाल सिंह मान ने बताया कि रणजीत कौर पुत्री बलकार सिंह वासी जलोके तहसील पट्टी जिला तरनतारन की शादी गुरलाभ सिंह के साथ हुई थी। 30 मई की रात से गुरलाभ सिंह घर से लापता था।

8 जून को मनदीप कौर वासी लुहके खुर्द थाना मल्लांवाला ने थाना सदर फिरोजपुर को बताया कि उसका भाई गुरलाभ सिंह घर से चला गया और लौटा नहीं है। पुलिस ने तहकीकात शुरू कि तो पता चला कि रणजीत कौर के पिछले डेढ़ साल से पवित्र सिंह पुत्र जगतार सिंह वासी कालेके हिठाड़ के साथ प्रेम संबंध हैं।
विज्ञापन


शादी के बाद भी प्रेम संबंध जारी थे। पवित्र सिंह घटना वाले दिन रणजीत कौर के घर रुकने आया हुआ था। पूछताछ में पता चला कि पवित्र सिंह बहाने से गुरलाभ को किसी से मिलाने के लिए गुरदित्ती वाली नहर के पुल पर ले गया था।
विज्ञापन


वहां जाकर बोतल में पानी भरने के बहाने नहर के किनारे गुरलाभ को ले गया और पीछे से उसे धक्का मार दिया। घटना को अंजाम देकर पवित्र अपने गांव चला गया।

पुलिस ने तहकीकात के बाद गुरशरण कौर व पवित्र सिंह को गिरफ्तार किया और दोनों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें