गांव राजपुरा निवासी एक युवक को विदेश भेजने का झांसा देकर लाखों रुपये हड़पने के मामले में नगर थाना एक की पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दिए बयान में गांव राजपुरा निवासी सुखचैन सिंह पुत्र जरनैल सिंह ने बताया कि जसपाल सिंह पुत्र सुखदेव सिंह, लखविंदर सिंह पुत्र सुखदेव सिंह तथा सुखदेव पुत्र प्रीतम सिंह निवासी गांव सहना खेड़ा थाना लंबी ने उसके बेटे को विदेश भेजने के नाम पर गत दिनाें उसने 4 लाख 75 हजार रुपये ले लिए। लेकिन न तो उसके बेटे को विदेश भेजा और न ही पैसे वापस किए।
पुलिस द्वारा जांच पड़ताल में मामला सही पाए जाने पर उन्हाेंने सुखचैन के बयानों पर उन तीनाें के खिलाफ भांदस की धारा 420 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।