फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफसीआई इंस्पेक्टर ने 75 लाख रुपये हड़पे

Tue, 02 Jun 2015 09:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर
विज्ञापन
विज्ञापन
खरीद एजेंसी एफसीआई को विभाग के ही एक टेक्निकल क्वालिटी इंस्पेक्टर ने गेहूं की जाली खरीद दिखाकर करीब 75 लाख रुपये की ठगी कर ली। घपला करने के लिए आरोपी ने आढ़ती का फर्जी लाइसेंस तक बनवाया था।
विज्ञापन


विभाग के उच्चाधिकारियों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी इंस्पेक्टर के खिलाफ धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

एसएचओ सिटी जतिंदरपाल सिंह ने मामले की जानकारी देते बताया कि एफसीआई के जिला मेनैजर दविंदर सिंह, लेखाकार प्रबंधक इंदरजीत सिंह तथा क्वालिटी प्रबंधक महिंदर कुमार ने लिखित शिकायत दी कि एफसीआई में ही तैनात  टेक्निकल क्वालिटी इंस्पेक्टर सतिंदर कुमार ने सुनियोजित योजना के तहत विभाग से 74 लाख 94 हजार रूपये की ठगी की है।
विज्ञापन


आरोपी ने फर्जी आढ़त का लाइसेंस बनवाया और एफसीआई को गेहूं की जाली खरीद दिखा दी। इसी के आधार पर उसने एफसीआई से करीब 75 लाख रुपये का चेक हासिल कर लिया।

पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच की और आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। एसएचओ ने कहा कि जल्द की आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी की तलाश में छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें