फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज के बोझ से परेशान किसान ने खुदकुशी की

Tue, 23 Jun 2015 10:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव राजेयाना निवासी में कर्ज के बोझ के कारण मानसिक रूप से परेशान चल रहे एक किसान ने सोमवार की देर शाम जहरीली वस्तु निगलकर आत्महत्या कर ली। थाना बाघापुराना  पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


घटना के जांच अधिकारी एएसआई जज सिंह ने बताया कि गांव राजेयाना निवासी किसान 62 वर्षीय मेजर सिंह के पास लगभग 3 एकड़ जमीन थी। मेजर सिंह ने सरकारी बैंकों के साथ साथ प्राईवेट फाइनेंस कंपनी से भी कर्ज ले रखा था। कर्ज का बोझ कम करने के लिए उसे अपनी जमीन भी गिरवी रखनी पड़ी।

इससे वह मानसिक तौर पर परेशान रहने लगा। इसी परेशानी के चलते उसने सोमवार की शाम अपने घर पर ही जहरीली वस्तु निगल ली। हालत बिगड़ने पर परिजनों को मामले की जानकारी हुई।
विज्ञापन


इस पर परिजनों ने मेजर सिंह को कस्बा बाघापुराना के निजी अस्पताल में दाखिल कराया। वहां इलाज शुरू होने के कुछ देर बाद मेजर सिंह ने दम तोड़ दिया। मृतक के भाई गुरदेव सिंह के बयानों के आधार पर धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए सिविल अस्पताल से पोस्टमार्टम कराने के बाद शव वारिसों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें