नगर काउंसिल के सेक्शन अफसर दीपक सपरा का मंगलवार दोपहर अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान डीएसपी (डी) करनशेर सिंह गिल, अमलोह के डीएसपी मनप्रीत सिंह गिल सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
मंगलवार को अमलोह अदालत में चारों आरोपियों की पेशी थी, जिसमें दीपक के बेटे संजम सपरा और पत्नी प्रेमलता सपरा ने अमलोह के जज जसवीर सिंह से दीपक सपरा के दाह संस्कार में जाने की अपील की थी। अदालत ने उन्हें इसकी अनुमति दे दी। डीएसपी (डी) करनशेर सिंह गिल के नेतृत्व में दोनों मां-बेटे को सिर्फ 10 मिनट के लिए ही पुलिस ने मृतक दीपक सपरा का मुंह दिखाया। इसके बाद उन्हें दोबारा अमलोह अदालत में केस की बाकी रहती कार्रवाई के लिए ले जाया गया। आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। तीसरी आरोपी चांदनी अभी फरार है। दीपक सपरा की चिता को छोटे बेटे साहिल सपरा ने मुखाग्नि दी।