फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों की लड़ाई में एक के पिता ने दूसरे को मारी गोली

Tue, 27 Sep 2016 03:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
फाय‌र‌िंग - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
शुतराणा हलके के अधीन पड़ते गांव चिचड़वाला में बच्चों की लड़ाई में एक के पिता ने दूसरे के पिता पर गोली चला दी। गोली उसके दाएं कंधे में लगी। घायल को राजिंदरा अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन


शुतराणा पुलिस चौकी इंचार्ज इंस्पेक्टर वीरबल सिंह ने बताया कि गांव चिचड़वाला के 70 साल के बुजुर्ग प्यारू राम के लड़के की लड़ाई गांव के  ही रहने वाले घमन राम के लड़के से हो गई थी। इसी लड़ाई के कारण सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे प्यारू राम ने अपनी 12 बोर की लाइसेंसी राइफल से घर के बाहर ही घमन राम पर फायर कर दिया। एक फायर खाली चला गया। दूसरी बार में गोली उसके दाएं कंधे में जा लगी।

बाद में आरोपी मौके से फरार हो गया। पहले घायल घमन राम को पातड़ां के अस्पताल में ले जाया गया। जहां से उसे पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक घायल घमन राम की हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है। आरोपी प्यारू राम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें