वृद्ध की लाश मिलने से सनसनी, पोस्टमार्टम के लिए शव ले जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर नर्वल थाना क्षेत्र के मड़िलवा गांव में मंगलवार सुबह खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सरसौल नर्वल के मड़िलवा गांव निवासी राजू मंगलवार सुबह किसी काम से बाहर जा रहा था तभी थोड़ी दूर चलकर उसे एक अधेड़ की लाश सड़क के किनारे मिली। आनन-फानन उसने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की। मृतक की पहचान रमेश सैनी उर्फ बड़कऊ (55) के रूप में की गई है। रमेश गांव में फूल बेचने का काम करता था। वह सोमवार से लापता था। खून से लथपथ शव देखकर यह मालूम पड़ रहा है कि उसकी किसी ने हत्या की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।