फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीनिया के सरपंच के खिलाफ केस दर्ज

Fri, 10 Jul 2015 10:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना बधनी कलां पुलिस ने गांव मीनिया के सरपंच के खिलाफ जमीन के ठेके की रकम हड़पने के आरोप में केस दर्ज किया है। सरपंच पर आरोप है कि वह किसी व्यक्ति की कब्जाई जमीन को पंचायती बता कर ठेके पर देता आ रहा था और उसका कोई हिसाब किताब भी नहीं पेश कर सका।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक गुरजंट सिंह गांव रोडे ने जिला पुलिस प्रमुख को शिकायत की थी कि वह दर्शन सिंह और खुशवंत सिंह गांव दारापुर का मुखत्यारेआम है। दोनों व्यक्तियों की तकरीबन 7 एकड़ जमीन गांव मीनिया में है और यह जमीन ग्राम पंचायत के कब्जे में है।

इस जमीन का इंतकाल सिविल अदालत के आदेशों पर दर्शन सिंह और खुशवंत सिंह के नाम पर मंजूर किया गया था। जिला पुलिस प्रमुख ने इस मामले की प्राथमिक जांच तत्कालीन एसपी (आई) हरजीत सिंह पन्नू को सौंपी थी।
विज्ञापन


पुलिस की प्राथमिक जांच में गांव मीनिया के हरबंस सिंह ने बयान दर्ज करवाया कि वह तकरीबन 3 एकड़ और उसका भतीजा बलविंदर सिंह तकरीबन दो एकड़ जमीन पंचायत से 35 हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से ठेके पर लेकर काश्त कर रहा है। इस बारे में ब्लाक विकास एवं पंचायत अफसर निहाल सिंह वाला ने अपनी रिपोर्ट में गांव मीनिया में ग्राम पंचायत की मालकी जमीन सिर्फ 1 कनाल 7 मरले होने की तस्दीक की।

इस बारे सरपंच गुरसेवक सिंह ने भी अपना पक्ष रखा लेकिन वह ठेके पर दी जाती जमीन का कोई हिसाब किताब पेश नहीं कर सका। मामले की कानूनी राय हासिल करने बाद पुलिस ने सरपंच गुरसेवक सिंह खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें