दोस्त ने रेल ट्रैक पर किया था कत्ल
नवजोत के पिता हरजिंदर सिंह उनके पास आए और शव की पहचान नवजोत के तौर पर की। जांच में सामने आया कि नवजोत का कत्ल उसी के एक नाबालिग दोस्त ने उसका आईफोन पाने के लालच में किया। राजपुरा में रेल ट्रैक पर ले जाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने फिलहाल मामले में किसी और की संलिप्तता होने से इन्कार किया है।
नशे की लत का शिकार है आरोपी
रेलवे पुलिस के मुताबिक आरोपी नाबालिग नशे की बुरी लत का शिकार है और उसका आपराधिक रिकार्ड भी है। उधर, कत्ल किए नौजवान के पिता ने मामले में चार दोस्तों के शामिल होने के आरोप लगाए हैं। पिता ने रेलवे पुलिस ने उसके बेटे को इंसाफ देने की मांग की है।
पुलिस ने फिलहाल मामले में किसी और की संलिप्तता होने से इन्कार किया है। उधर, कत्ल किए किशोर के पिता ने मामले में चार दोस्तों के शामिल होने के आरोप लगाए हैं। पिता ने रेलवे पुलिस से उसके बेटे को इंसाफ देने की मांग की है।