बड़ी नदी के पास से मिला शव, पहचान नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पटियाला-राजपुरा रोड पर पड़ते बड़ी नदी रे के पुल के पास से वीरवार को एक शव मिला है। लाश बुरी तरह से गल चुकी है। खबर लिखे जाने मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस ने शव को पहचान के लिए सरकारी राजिंदरा अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
मामले के जांच अधिकारी थाना कोतवाली के एएसआई कुलदीप सिंह ने बताया कि वीरवार सुबह पुलिस को फोन पर सूचना मिली थी कि एक शव पटियाला-राजपुरा रोड पर बड़ी नदी के पुल के पास पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उसे पहचान के लिए 72 घंटे के लिए सरकारी राजिंदरा अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। मरने वाले व्यक्ति की उम्र 50 साल के करीब है। उसके बिस्कुटी रंग का पायजामा पहना हुआ है। बाएं हाथ पर रपल सेन लिखा हुआ है।