फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवारों ने महिला के हाथों से झपटा बैग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

लुधियाना। मंडी से सब्जी लेकर घर लौट रही महिला से बाइक सवार महिला के हाथों से बैग झपटकर ले गए। बैग में छोटा पर्स था जिसमें करीब 2 हजार रुपये, एक मोबाइल और अन्य सामान था। महिला शोर मचाती हुई उनके पीछे भी भागी लेकिन आरोपी फरार हो गए। सूचना के बाद थाना पीएयू की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

हंबड़ा रोड स्थित राजा गार्डन की रहने वाली रजनी दत्त ने बताया कि वह बुधवार की शाम को घर से छोटी हैबोवाल सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने गई थी। खरीदारी करने के बाद उसने घर जाने के लिए ऑटो किया। ऑटो ने उसे गली के मोड़ पर उतार दिया। वहां से वह पैदल जब घर की तरफ जा रही थी तब पीछे से बाइक सवार आए। बाइक के पीछे बैठे युवक ने उनके हाथों से बैग छीन लिया। वह शोर मचाती हुई बाइक सवारों के पीछे भी भागी। बाइक सवार गलियों से कहीं गायब हो गए। जांच अधिकारी अजीत सिंह का कहना है कि अज्ञात युवकों पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जहां वारदात हुई उस इलाके के आसपास की वीडियो चेक की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें