फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक एटीएम को काट कर लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला में एसबीआई के एटीएम को काटकर लाखों की चोरी
विज्ञापन

थाना कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। स्टेट बैंक आफ इंडिया (एसबीआई) के एटीएम को गैस कटर से काटकर अज्ञात लोगों ने कैश निकाल लिया और फरार हो गए। पुलिस ने फिलहाल मामले में कार्रवाई करते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। खबर लिखे जाने तक सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा था।
विज्ञापन

डीएसपी सिटी वन योगेश कुमार ने बताया कि ओल्ड पुलिस लाइन स्कूल फॉर गर्ल्स के पास समानिया गेट के पास स्थित एसबीआई के एटीएम को शनिवार देर रात अज्ञात लोगों ने गैस कटर से काट दिया और कैश लेकर फरार हो गए। पुलिस के पास रविवार सुबह इस वारदात के बारे में सूचना पहुंची। इसके बाद मौके पर पहुंच कर जांच की गई है। एटीएम में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है कि वारदात में कितने लोग शामिल हैं और वह किस वाहन से वहां आए। उनकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है। हालांकि पुलिस ने एटीएम में कितना कैश था बताने से इनकार कर दिया है। पुलिस ने फिलहाल कैश मैनेजर भुपेश सिंगला निवासी नाभा के बयान पर इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर लिया है। जांच जारी है, जल्द आरोपी दबोच लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें