होटल से लाइसेंसी रिवाल्वर चोरी, मामला दर्ज
राजपुरा। शहर में होटल में खाना खाने आए व्यक्ति का लाइसेंसी रिवाल्वर चोरी हो गया। पुलिस ने गौरव कपूर पुत्र चंद किशोर निवासी अमृतसर की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
शिकायतकर्ता गौरव कपूर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीती 20 अगस्त 2018 को वह अपनी पत्नी के साथ राजपुरा के राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित होटल में रात लगभग 11.30 बजे खाना खाने के लिये रुका। खाना खाने के बाद वह अपना लाइसेंसी रिवाल्वर 32 बोर टेबल पर रखकर भूल गया। वहां से एक अन्य व्यक्ति जो कार में फैमिली के साथ खाना खाने के लिए आए था ने चोरी कर लिया। पुलिस ने केस की जांच करते हुए मामले की बनती कार्रवाई शुरू कर दी है।