फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6.25 करोड़ की लग्जरी गाड़ियों समेत 9 काबू

Mon, 25 May 2015 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला पुलिस ने वाहन लूटने व चोरी करने वाले दो अंतरराज्यीय गिरोहों का पर्दाफाश करते हुए इसके 9 सदस्यों को काबू किया है। इनके पास से पुलिस ने 6.25 करोड़ की कीमत की 53 लग्जरी गाड़ियां बरामद की हैं।
विज्ञापन


यह गिरोह पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, यूपी, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल तक सक्रिय था। पहले गैंग के सात सदस्यों को छह करोड़ 18 लाख की 51 लग्जरी गाड़ियों व एक टूल किट समेत और  दूसरे गिरोह के दो सदस्यों को सात लाख की कीमत की दो गाड़ियों समेत काबू किया है।

आईजी पटियाला जोन परमजीत सिंह गिल, डीआईजी बलकार सिंह सिद्धू, एसएसपी गुरमीत सिंह चौहान, एसपी (डी) जसकिरन जीत सिंह तेजा आदि ने सोमवार बाद दोपहर पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि पिछले कुछ महीनों से वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की अगुवाई में सीआईए स्टाफ पुलिस ने हाईवे पर रात के समय बड़ी लग्जरी गाड़ियां लूटने और सुनसान जगहों पर खड़ी गाड़ियां चोरी करने वाले गिरोहों के खिलाफ खुफिया आपरेशन चला रखा था।
विज्ञापन


जांच में पाया गया कि बड़ी संख्या में चोरी की गाड़ियां पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, यूपी, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल तक असली वाहनों की तरह रजिस्ट्रेशन अथारिटियों के दफ्तरों में रजिस्टर्ड हो चुके हैं और आम वाहनों की तरह सड़कों पर चल रहे हैं।

इस पर जांच का दायरा इन राज्यों तक बढ़ाया गया और छापामारी करके पंजाब, यूपी और दिल्ली से सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों में हरप्रीत सिंह उर्फ मनु निवासी संत नगर एक्सटेंशन तिलक नगर नई दिल्ली को करनाल बाईपास दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। गैंग के प्रमुख आपरेशन लीडरों में सुहेब साबूदीन उर्फ कबीर निवासी दिल्ली गेट मेरठ यूपी और मोहम्मद सहिजाद उर्फ सहिजाद निवासी शालीमार बाग नई दिल्ली को शालीमार बाग नई दिल्ली से गिरफ्तार किया गया।

गैंग के लोकल मेंबरों में जसपाल सिंह उर्फ पाल निवासी सूलर पटियाला को पेट्रोल पंप पसियाना, हरकिंदर सिंह उर्फ हैप्पी निवासी जसोवाल थाना त्रिपड़ी पटियाला को वेरका मिल्क प्लांट हसनपुर सरहिंद रोड पटियाला से गिरफ्तार किया गया। इनके मसाथियों अजहरुद्दीन निवासी हरी नगर मेरठ यूपी व फुकरान कुरैशी निवासी हलवाई वाली गली जली कोठी मेरठ यूपी को ट्रक यूनियन राजपुरा रोड पटियाला के नजदीक से गिरफ्तार किया गया।
 
दूसरे गैंग के बारे में आईजी ने बताया कि थाना अर्बन इस्टेट में फरार चल रहे आरोपी गुरिंदर सिंह काला उर्फ बाबा निवासी फेज-दो अर्बन एस्टेट को इसके एक अन्य साथी हरप्रीत सिंह उर्फ बिल्लू निवासी मथुरा कालोनी पटियाला को भूनरहेड़ी से घड़ाम रोड पर चोरी की जेन कार से गिरफ्तार किया गया। इनकी निशानदेही पर बेचने के लिए खड़ी की गई एक इंडिगो कार भी बरामद कर ली गई है।

इनका गैंग जीरकपुर व अन्य नजदीकी इलाकों में रात के समय हाईवे पर डकैती की वारदातों में शामिल पाया गया है। गुरिंदर सिंह थाना त्रिपड़ी व थाना जीरकपुर के डकैती के मुकदमों में भगोड़ा था। इसके खिलाफ लूटपाट, डकैती व चोरियों के 27 मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं।

यह गैंग पंजाब से गाड़ियां चोरी करर इंजन चेसिस नंबर बदलकर यूपी, दिल्ली व पश्चिम बंगाल में बेचता था और यूपी, दिल्ली, राजस्थान से गाड़ियां चोरी करवाके इंजन चेसिस नंबर बदलकर पंजाब में बेचता था। गैंग के सभी सात सदस्यों से कुल 53 लग्जरी गाड़ियां, जिनमें फार्च्यूनर, इनोवा, वरना आदि शामिल हैं, बरामद कर ली गई हैं।

इनके पास से गाड़ियां चोरी करने में इस्तेमाल की जाने वाली किट और इंजन चेसिस नंबर ग्रेड करने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला ग्राइंडर और इंजन व चेसिस नंबर पंच करने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली डाइयां और पंचिंग मशीन भी बरामद की गई है।  

इन दोनों गिरोहों का पर्दाफाश होने से पंजाब समेत अन्य राज्यों के वाहन चोरी के अब तक 53 केस ट्रेस हो गए हैं। जिनका रिकार्ड लिया जा रहा है। इन दोनों गिरोहों के 17 मेंबर अभी फरार हैं।

पहले बड़े गिरोह के 12 और दूसरे गिरोह के पांच मेंबर फरार हैं। इनमें हाजीगुला, रामपाल, राणा, आसिफ, सुहेल सभी निवासी मेरठ यूपी, राजू निवासी दिल्ली, रवि कार लिफ्टर, तुसान खन्ना, रामजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, राज छाबड़ा और रणजीत सिंह सभी निवासी दिल्ली, जमीन निवासी बंगलूरू कर्नाटक, वसीम निवासी झारखंड, हनीस ठाकुर निवासी डेराबस्सी, हरप्रीत सिंह स्माटी निवासी पटियाला और राजा निवासी चंडीगढ़ शामिल हैं। इनकी तलाश में रेड की जा रही है।

पटियाला पुलिस की ओर से पकड़े सात सदस्यी वाहन लुटेरा व चोर गिरोह के तार पूरे देश में फैले हैं। गिरोह के हर राज्य में एजेंट हैं। गिरोह ने चोरी की गाड़ियां बंगलूरू कर्नाटक व झारखंड तक बेची हुई हैं।

गिरोह के गिरफ्तार सात सदस्यों से पूछताछ में सामने आया है कि यह सारे इस गैर कानूनी धंधे को एक बिजनेस के तौर पर चला रहे थे। इसके लिए अलग-अलग विंग बने थे। एक विंग एक्सीडेंटों में डैमेज वाहनों की खरीद करता था।

दूसरा विंग उन वाहनों को कबाड़ की दुकानों तक पहुंचाकर कटवाता था। तीसरा विंग गाड़ियां चोरी करके उनके इंजन व चेसिस नंबर रगड़कर फुल डैमेज, फुल लास गाड़ियों के इंजन व चेसिस नंबर खुदवाता था। चौथा विंग निवेश करता था और मार्केट में गाड़ियां बेचता था।

यह सारे विंग अपना-अपना दायरा बढ़ा रहे थे। अधिक से अधिक पैसे कमाने और अधिक से अधिक पैसा इस गैरकानूनी बिजनेस में लगाने में लगे हुए थे।

इस गैंग का पंजाब में मुखिया जसपाल सिंह पाल निवासी सूलर पटियाला था। जिसने पुलिस की नजरों से बचने के लिए निर्माण ट्रेवल के नाम पर साईं मार्केट पटियाला में ट्रेवल बिजनेस खोला हुआ था।

इसकी आड़ में गैंग चलाया जा रहा था। सरगना का साथी हरकिंदर सिंह हैप्पी निवासी जसोवाल भी एक पढ़ा-लिखा व तेज तर्रार नौजवान था और पिछले कुछ समय दौरान आस्ट्रेलिया व अमेरिका में रहकर व घूमकर आया है। वहीं पर यह इस गैरकानूनी काम की तकनीक सीखकर आया था।

इसी गैंग का दिल्ली में लीडर सहिजाद था। उसने गाड़ियों की रिपेयर के नाम पर अपना गैराज खोला था। वहां पर यह गाड़ियों की रिपेयर के नाम पर गाड़ियों की पहचान बदलने व पंचिंग करके खोदे गए इंजन चेचिस नंबरों की इसी तरीके से फिनीशिंग करता था, जिससे खोदे हुए इंजन चेसिस नंबर असली जैसे लगते थे।

एक समय में कई-कई चोरी की गाड़ियों इसके गैराज में रहती थीं। इस पर पहले भी गाड़ियां चोरी के गुड़गांव थाने के मुकदमे में भगौड़ा था। गैंग का मेरठ का लीडर सुहेब साबूदीन उर्फ कबीर है फिल्मी स्टाइल लाइफ जी रहा था और ब्रांडेड कपड़े पहनने का शौकीन है।

आरोपी आर्डर पर भारत से कहीं भी गाड़ी चोरी कराकर उस पर डैमेज गाड़ियों के इंजन चेचिस नंबर खुदवाने में महारत रखता है। इसके साथी फुकरान निवासी मेरठ पर भी वाहन चोरी के कई केस दर्ज हैं। इनके साथी अजुदीन निवासी मेरठ को सुनसान जगहों पर खड़ी गाड़ियां चोरी करने की महारत हासिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें