फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबी यूनिवर्सिटी से नाइजीरियन स्टूडेंट लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाबी यूनिवर्सिटी से नाइजीरियन स्टूडेंट लापता
विज्ञापन

20 मार्च से कमरे पर ताला, क्लास में भी नहीं जा रहा है विद्यार्थी
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पंजाबी यूनिवर्सिटी से एक नाइजीरियन स्टूडेंट डोल पाल बाथ लापता होने का मामला सामने आया है। उसके साथी नाइजीरियन स्टूडेंट्स के कई दिनों से डोल पाल बाथ क्लास में नहीं आ रहा है। उसके हॉस्टल के कमरे पर भी ताला लगा है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मामले के जांच अधिकारी संबंधित थाना अर्बन एस्टेट से एएसआई इकबाल सिंह ने बताया कि 35 साल का नाइजीरियन छात्र डोल पाल बाथ इथोपिया का रहने वाला है। वह की पंजाबी यूनिवर्सिटी में अगस्त 2018 से इक्नॉमिक्स में पीएचडी कर रहा है। वह पीयू के हॉस्टल के इंटरनेशनल विंग में कमरा नंबर चार में रह रहा था। इथोपियन स्टूडेंट आर्गनाइजेशन ने पुलिस में शिकायत की है कि उनका साथी डोल पाल बाथ 20 मार्च से लापता है। पुलिस ने जब इथोपिया में उसकी पत्नी से बात की तो उसने कहा कि डाल पाल बाथ से सात-आठ दिनों से कोई संपर्क नहीं हुआ है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कमरे की तलाशी में पुलिस को नाइजीरियन स्टूडेंट का पासपोर्ट भी नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने संपर्क होने का किया दावा
जैसे ही मामला सुर्खियों में आया तो पुलिस ने कहा कि जांच के दौरान जब डाल पाल बाथ का मोबाइल मिलाया गया तो संपर्क हो गया। उसने अपने होशियारपुर में किसी योग शिविर में होने की बात कही है। उसने बताया कि मोबाइल उसने स्विच आफ कर रखा था। रविवार सुबह तक पुलिस ने नाइजीरियन स्टूडेंट्स के वापस लौटने का दावा किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें