फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिवल अस्पताल से हथकड़ी समेत हवालाती फरार, पठाकोट से काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल अस्पताल से हथकड़ी समेत हवालाती फरार, पठानकोट से काबू
विज्ञापन

अस्पताल के नशा छुड़ाओ केंद्र में था भर्ती, दोहरी सुरक्षा व्यवस्था को दिया चकमा
जेल पुलिस ने दो कांस्टेबल किए सस्पेंड, अस्पताल प्रशासन करवाएगा जांच
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर। सिविल अस्पताल में शनिवार सुबह उपचार के लिए लाया गया हवालाती हथकड़ी समेत फरार हो गया। हवालाती नशा छुड़ाओ केंद्र में भर्ती था। पुलिस मुलाजिमों के साथ-साथ केंद्र की सिक्योरिटी भी मौके पर मौजूद थी। पुलिस अधिकारियों ने उसे पठानकोट में धर दबोचा। जेल पुलिस प्रशासन ने दो कांस्टेबल सस्पेंड कर दिए हैं। वहीं अस्पताल प्रशासन ने भी जांच करवाने का भरोसा दिलवाया है क्योंकि नशा छुड़ाओ केंद्र की सुरक्षा निजी कंपनी को दी गई है।
मनजिंदर सिंह नशे करने का आदी था और एनडीपीएस एक्ट के तहत केंद्रीय जेल में बतौर हवालाती जेल में बंद था। खराब हालात के चलते उसे सिविल अस्पताल गुरदासपुर में 17 मार्च को दाखिल करवाया गया था जहां उसका इलाज चल रहा था। सुबह करीब साढ़े तीन बजे वह दो कांस्टेबलों को चकमा देकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल सुपरिंटेंडेंट करणजीत संधू ने बताया कि मनिंदर सिंह को पठानकोट से काबू कर लिया गया है। इस संबंधी उसकी कस्टडी में तैनात कांस्टेबल हरप्रीत सिंह और आदर्श कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ सिविल अस्पताल के कार्यकारी एसएमओ अरविंद महाजन ने बताया कि नशा छुड़ाओ केंद्र की सुरक्षा निजी कंपनी पोस्को सिक्योरिटी एजेंसी को दी गई है। हवालाती ट्रायल वार्ड में था और उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी कस्टडी में तैनात कर्मचारी की होती है। वह इस बात की जांच करवाएंगे की हवालाती वहां से कैसे फरार हो गया क्योंकि गेट पर गार्ड मौजूद होता है। उन्होंने कहा कि यह मसला गंभीर है। इसकी जांच बारीकी से करवाई जाएगी और केंद्र की सुरक्षा और मजबूत की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें