पटियाला। समाना-भवानीगढ़ रोड पर रविवार देर रात कुलारां मोड़ स्थित पटियाला काटन स्पिन के बाहर मिल के एक मशीन आपरेटर की सड़क हादसे में मौत हो गई। आरोपी ट्रक चालक को पकड़नेे के लिए पुलिस की कार्रवाई से नाखुश मल के मजदूरों ने सड़क पर पड़ी लाश के पास ही धरना लगा दिया। मध्यरात्रि 12 बजे तक धरने कारण सड़क जाम रही। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मजदूरों को शांति किया।
सड़क हादसे का शिकार हुए मशीन आपरेटर की पहचान सारथी नायक निवासी गांव नरसिंघपुरा (उड़ीसा) के तौर पर हुई है। वह पिछले 12 साल से धागा मिल में काम कर रहा था। रविवार देर रात वह सामान लेकर साइकिल पर आ रहा था। इसी बीच ट्रक ने उसे कुचल दिया। सारथी के दोस्त संजीव मिश्रा, भतीजे अभय ने बताया कि हादसे के बाद मौके पर पहुंची सिटी पुलिस की आरोपी ट्रक चालक को पकड़ने के लिए की गई कार्रवाई से नाखुश होकर मिल के मजदूरों ने रोड पर धरना लगा दिया। इससेसड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं।
प्रदर्शनकारी मजदूर लाश उठाने से पहले ट्रक के चालक को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। बाद में सिटी समाना पुलिस के प्रमुख परमजीत कुमार मौके पर पहुंचे और कथित तौर पर एक राइस मिल में छिपाए गए आरोपी ट्रक चालक सतनाम सिंह की पहचान के बाद मामला दर्ज किया। इसके बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल समाना लाया गया। साथ ही मजदूरों का धरना समाप्त कराकर जाम खुलवाया गया।