फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाडा भेजने का झांसा देकर 20 लाख की धोखाधड़ी

Fri, 06 Jan 2017 03:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
Fraud - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
कनाडा भेजने का झांसा देकर छह लोगों द्वारा करीब 20 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। सिटी समाना पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है। 
विज्ञापन


बलबीर सिंह निवासी सहजपुरा खुर्द ने सिटी समाना पुलिस के पास बयान दिया है कि वह अपने लड़के मलकीत सिंह को कनाडा या सिंगापुर भेजना चाहता था। इस दौरान वह सुखदेव सिंह, उसके लड़के लखवीर सिंह निवासी मोगा, तरुण निवासी चंडीगढ़, दलबीर सिंह, परगट सिंह, उसके पिता करनैल सिंह निवासी गुरू नानक नगर समाना के संपर्क में आया। उन्होंने उसके लड़के को विदेश भेजने का वादा किया। 

इसके साथ ही कहा कि इसके लिए उसे लाखों रुपये खर्च करने पड़ेंगे। यह सौदा 19 लाख 49 हजार रुपये में तय हो गया और बलबीर सिंह ने यह राशि आरोपियों को दे दी। बाद में आरोपी अपने वादे से मुकर गए। उन्होंने न तो शिकायतकर्ता के लड़के को विदेश भेजा न मांगने पर पैसे वापस किए। इस बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें