फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा कारोबारियों की सूचियां तैयार, होगा सफाया

विज्ञापन
विज्ञापन
नशा तस्करों की सूचियां तैयार, होगी कार्रवाई
विज्ञापन

पटियाला पुलिस और सिविल प्रशासन की ओर से नशों के खात्मे के लिए सांझी रणनीति तैयार
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। जिले में नशों का काला कारोबार करने वाले तस्करों की पुलिस ने सूची तैयार कर ली है। उनके खिलाफ बड़ी कार्रवाई के लिए रणनीति बना ली गई है।
शुक्रवार को मिनी सचिवालय में डीसी कुमार अमित और एसएसपी डॉ. एस भूपति की ओर से सिविल व पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ सांझी मीटिंग के दौरान इस रणनीति को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए विचार किया गया। इस मौके पर एसएसपी ने जिले में सरगर्म नशा तस्करों और नशों के कारोबार से संबंधित व नशों से प्रभावित गांवों की सूचियां डीसी के साथ सांझी की। डीसी ने कहा कि सीएम की ओर से नशों की सप्लाई लाइन तोड़ने और नशा तस्करों का सफाया करने के सख्त आदेश जारी किए गए हैं। इसलिए संबंधित सब डिवीजन का एसपी और एसडीएम इन सूचियों के मुताबिक रणनीति तय करके एक हफ्ते में सकारात्मक नतीजे सामने लाएंगे। डीसी ने सभी एसडीएम को कहा कि वह इन गांवों में जाकर पहले लोगों के साथ संपर्क करें और सरकार व गांव के लोगों से एकत्रित फीड बैक के मुताबिक पुलिस के साथ तालमेल करके बनती कार्रवाई को अंजाम दें।
उन्होंने कहा कि नशों के मरीजों को दो भागों में बांटकर कार्रवाई की जाए। नशों में पूरी तरह से लिप्त व्यक्तियों को नशा छुड़ाओ केंद्रों में भेजा जाए। नशों के थोड़े प्रभाव वाले व्यक्तियों के लिए विशेष काउंसिलिंग और गांव में योग कैंप व नुक्कड़ नाटकों का प्रबंध किया जाए। नशा कारोबारियों का जल्द होगा सफाया-एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने इस मौके पर नशों के कारोबारियों को अपना कारोबार तुरंत बंद करने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि पुलिस की ओर से नशा तस्करों की सूचियां तैयार कर ली गई हैं और जल्द ही इनका कानून के दायरे में रहकर सफाया कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें