फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाना में पूर्व अकाली सरपंच खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पटियाला। ब्लाक समाना के गांव डरौला के पूर्व अकाली सरपंच गुरमेल सिंह के खिलाफ सदर समाना पुलिस ने केस दर्ज करके गिरफ्तार किया है। पूर्व अकाली सरपंच पर आरोप है कि उसने अपने कार्यकाल दौरान पंचायत को लाखों रुपये का माली नुकसान पहुंचाया। इससे भड़के अकालियों ने पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा की अगुवाई में थाने के आगे धरना लगाकर कैप्टन सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर पूर्व सरपंच के खिलाफ दर्ज मामला खारिज करने की मांग भी की गई।
इस मौके पर अकाली दल के जिला प्रधान और पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा ने पंजाब की कैप्टन सरकार के राज को गुंडाराज बताते हुए कहा कि अब कांग्रेस की ओर से अकाली दल के सरपंचों पर झूठे केस दर्ज करके उनको बिना वजह के जलील किया जा रहा है। जिसको सहन नहीं किया जाएगा। आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी के इशारे पर पुलिस ने गांव डरौला के पूर्व सरपंच गुरमेल सिंह साथ मारपीट की। चेतावनी दी कि उनकी सरकार के सत्ता में आने पर पार्टी के वर्करों के साथ ज्यादतियां करने वाले पुलिस अफसरों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

रखड़ा ने कहा कि इस बारे के चुनावों में पूर्व सरपंच की पत्नी जसविंदर कौर मैदान में उतरी। कांग्रेसी उम्मीदवार को बड़े अंतर के साथ हराकर जीत हासिल की। जिससे कांग्रेसी बुरी तरह से बौखला गए और झूठा केस दर्ज करा दिया। जबकि चुनावों के वक्त कांग्रेस की ओर से सूबे के सरपंच पर कांग्रेस ज्वाइन करने के लिए दवाब बनाया जा रहा था। चेतावनी दी कि अगर पूर्व सरपंच के खिलाफ दर्ज केस खारिज नहीं किया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

उधर सदर थाना इंचार्ज गुरदीप सिंह संधू का कहना है कि पूर्व सरपंच पर पिछली टर्म में ग्रांटों का दुरुपयोग के लगे आरोपों की जांच के दौरान 12 लाख से ज्यादा का घपला सामने आया है। जिसके आधार पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें