फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कत्ल केस हल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दोस्त ही निकले हत्यारे, छह गिरफ्तार
रेलवे विभाग की महिला मुलाजिम के नौजवान लड़के के कत्ल का मामला
आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल किरच और एक पंच बरामद
मामूली बात पर हुए झगड़े का बदला लेने के लिए वारदात को दिया अंजाम
एक आरोपी अभी भी फरार, पुलिस द्वारा रेड जारी
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। ग्राम पंचायत चुनाव वाले 30 दिसंबर को रेलवे विभाग की महिला मुलाजिम के 24 साल के लड़के के हुए कत्ल केस को पटियाला पुलिस ने सुलझाते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारे कोई और नहीं, बल्कि कत्ल किए युवक करन उर्फ बबलू के दोस्त हैं। जिन्होंने मामूली सी बात पर हुए झगड़े का बदला लेने को इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों से पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिए हैं।
शनिवार दोपहर को पटियाला की पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता में एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू, एसपी (डी) मनजीत सिंह बराड़ ने बताया कि 30 दिसंबर को देर रात रेलवे मुलाजिम के 24 साल के लड़के करन उर्फ बबलू की लाश संजय कालोनी स्थित बिन्नी गैस एजेंसी के नजदीक से पुलिस ने बरामद की थी। उस पर तेजधार हथियारों से वार किए गए थे। इस केस में थाना कोतवाली में हत्या का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने जांच की तो मरने वाले करन के दोस्त ही उसके हत्यारे निकले। शुक्रवार को डकाला चुंगी से पुलिस ने हत्या के छह आरोपियों शंकर, अक्षय, चंचल, अमित कुमार निवासी सरकारी क्वार्टर घल्लौड़ी गेट पटियाला, लखन निवासी पाठक कालोनी, अतुल उर्फ जोगा निवासी छोटी राय माजरा पटियाला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी अमित कुमार के पास से एक पंच और बाकी तीन आरोपियों चंचल, लखन व अतुल कुमार उर्फ जोगा से एक-एक किरच बरामद की है। वहीं इनका एक साथी जबर निवासी महल कालोनी पटियाला फिलहाल भगोड़ा है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए रेड की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि क्रिसमिस वाले दिन अमित व चंचल का करन कुमार से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। नौबत हाथापाई की आ गई थी। इसी का बदला लेने के लिए करन के दोस्तों ने मिलकर उसकी हत्या की साजिश रच डाली, जिसे उन्होंने 30 दिसंबर की रात अंजाम दिया। पहले आरोपियों ने करन कुमार को मिलकर पीटा और फिर किरचें मार कर उसका कत्ल कर दिया। एसएसपी ने बताया कि सभी आरोपी 18 से 20 साल की आयु के हैं और इनमें से दो कैटरिंग का काम करते हैं, जबकि एक डीजे का काम करता है। आरोपियों का अदालत से रिमांड लेकर उनसे और गहनता के साथ पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें