फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला में दो महिलाओं ने की एटीएम तोड़ने की कोशिश
विज्ञापन

पटियाला। भादसों रोड स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम को शुक्रवार को दो महिलाओं ने पेचकस और सबल की मदद से तोड़ने की कोशिश की। इसी बीच शोर मच गया और दोनों आरोपी महिलाएं इकट्ठा हुए लोगों से माफी मांग कर मौके से निकल गईं। सिविल लाइन थाना पुलिस ने दोनों आरोपी महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डीएसपी सिटी वन योगेश कुमार ने बताया कि एक युवक भादसों रोड स्थित एसबीआई के एटीएम से पैसे निकलवाने गया था। वहां पहुंचने पर उसने देखा कि दो महिलाएं बड़े पेचकस और सबल की मदद से एटीएम को तोड़ने की कोशिश कर रही थीं। युवक ने बाहर निकल कर शोर मचाया, जिस कारण वहां से निकल रहे कुछ लोग इकट्ठा हो गए। इसी बीच दोनों महिलाएं भी एटीएम से बाहर निकल आईं और कहने लगीं कि उन्होंने किसी के पैसे देने हैं, इसलिए ऐसा कर रही थीं। उन्हें माफ कर दिया जाए, पुलिस के हवाले न किया जाए। इसके बाद महिलाएं वहां से निकल गईं। पुलिस के मुताबिक दोनों अज्ञात महिलाओं के खिलाफ थाना सिविल लाइन में केस दर्ज कर लिया गया है। दोनों की तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हो गई हैं, जिसके आधार पर उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें