फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी कराने वाली बिचौलनों की पैसों की मांग से तंग आकर किया सुसाइड

विज्ञापन
विज्ञापन
बिचौलनों से तंग आकर जान दी
विज्ञापन

बच्ची की चाह में पहली पत्नी की रजामंदी से कराई थी दूसरी शादी
दोनों आरोपी महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज, गिरफ्तारी नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। शादी कराने वाली बिचौलनों की पैसों की मांग से तंग आकर एक व्यक्ति ने नहर में कूद कर आत्महत्या कर ली। सिटी समाना पुलिस ने मामले में दो आरोपी महिलाओं के खिलाफ खुदकुशी के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में जसपाल सिंह निवासी सरोला थाना गुहला जिला कैथल हरियाणा ने बताया उसके भाई सुखचैन सिंह (40) के कोई बच्चा नहीं था। बच्चे की चाह में उसने अपनी पहली पत्नी की रजामंदी से दूसरी शादी करीब तीन महीने पहले की थी। शादी के बाद से बिचौलन परमिंदर कौर निवासी समाना और गुरप्रीत कौर निवासी मंडवी जिला संगरूर हाल निवासी समाना उसे परेशान कर रही थी। लगातार उससे पैसों की मांग कर रही थी, जो उसने पूरी भी की थी। अब दोनों आरोपी महिलाओं ने उसकी दूसरी पत्नी को अपने पास रख लिया था और एक लाख रुपये की मांग कर रही थीं। इसी परेशानी में उसने भाखड़ा नहर में छलांग लगा दी। सुखचैन सिंह की लाश पुलिस ने बरामद कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें