फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भेजने का झांसा देकर लाखों की धोखाधड़ी की

विज्ञापन
विज्ञापन
विदेश भेजने का झांसा देकर 13.40 लाख की धोखाधड़ी
विज्ञापन

पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, गिरफ्तारी नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। विदेश भेजने का झांसा देकर पांच लोगों की ओर से लाखों की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों मामलों में कार्रवाई करते सभी आरोपियों को नामजद कर लिया है। अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
कोतवाली नाभा पुलिस के पास सुखदीप कौर निवासी गांव हियाना कलां तहसील नाभा जिला पटियाला ने बयान दिया है कि वह अपने बेटे को विदेश भेजना चाहती थी। इसी दौरान वह आरोपियों धर्मराज निवासी नाभा, गुरदर्शन सिंह निवासी पंचकूला हरियाणा और गौतम निवासी मुंबई के संपर्क में आई। उन्होंने उसके लड़के को विदेश भेजने का झांसा लेकर पांच लाख रुपये ले लिए। बाद में न नो आरोपियों ने शिकायतकर्ता महिला के बेटे को विदेश भेजा और न ही उसके पैसे वापस किए। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे केस में सदर नाभा पुलिस के पास पवनदीप सिंह निवासी सालूवाल थाना सदर नाभा ने बयान दिया है कि आरोपियों दो राजविंदर सिंह और अवतार सिंह निवासी सालूवाल ने उसको वर्क परमिट पर विदेश भेजने का झांसा देकर आठ लाख 40 हजार रुपये ले लिए। बाद में न तो वर्क परमिट पर विदेश भेजा और न ही पैसे वापस किए। आरोपी भाइयों को पुलिस ने नामजद कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें