मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में 14 माह की मासूम बच्ची के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। आरोपी बच्ची के पड़ोस में रहने वाला रिश्तेदार है। बच्ची की हालत गंभीर है।
जानकारी के अनुसार यह घटना विदिशा जिले में सिरोंज के एक गांव की है। रविवार रात पीड़ित बच्ची को पड़ोस में रहने वाला 38 वर्षीय गजराज सिंह भील अपने घर ले गया था। वह अकसर उसको खिलाने के लिए बच्ची के घर आया करता था।
रविवार को वह अपने साथ ले गया और काफी देर तक लौटा नहीं तो बच्ची के अभिभावक उसे देखने पड़ोसी के घर पहुंचे। वहां मासूम बेहोश पड़ी थी। पुलिस को खबर की गई। आरोपी को पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है और बच्ची का इलाज किया जा रहा है।