फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
लुटेरों के हमले में घायल महिला ने दम तोड़ा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। समाना के गांव रेतगढ़ में नकाबपोश लुटेरों की ओर से खेत में बने घर में रहने वाले दंपति को रात के समय लूटने के बाद हमला कर बुरी तरह से घायल की गई महिला की पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हो गई है। पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज करके मामले में जांच शुरू कर दी है। मरने वाली महिला की पहचान बलजीत कौर (50) के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

महिला बलजीत कौर के पति धर्म सिंह ने सिटी समाना पुलिस को दर्ज कराई शिकायत में कहा कि वह 10 सालों से अपनी पत्नी के साथ खेत में बने घर में रहता था। 14 फरवरी 2019 की रात करीब 9 बजे कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनकर जब उसकी पत्नी ने दरवाजा खोला, तो तीन अज्ञात नकाबपोश व्यक्ति अंदर घुस आए। उन्होंने उन दोनों के साथ मारपीट की और चाकू दिखाकर घर में रखे ट्रंक में पड़े उसकी पत्नी की सोने की बालियां, दो हजार रुपये और उनके मोबाइल लूट लिए। पत्नी के विरोध करने पर लुटेरों ने तेजधार हथियार से उसके हाथों व सिर पर वार किए। साथ ही कई और चोटें भी मारीं। बाद में आरोपी घर की कुंडी बाहर से लगाकर मौके से फरार हो गए। अगले दिन सुबह वह घर की पिछली दीवार में सेंध लगाकर बाहर निकला और जख्मी पत्नी को अस्पताल में दाखिल कराया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान पत्नी की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें