फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूरंग में महिला की पैर फिसलने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मूरंग में महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

पशुपालन विभाग में कार्यरत थी सुनम निवासी महिला
अमर उजाला ब्यूरो
सांगला (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर के पूह खंड के मूरंग पशु चिकित्सालय में कार्यरत महिला की बाथरूम में अचानक पैर फिसलने से मौत हो गई है। पुलिस थाना पूह से मिली जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम मूरंग में ममता देवी (56) गांव सुनम की मौत हो गई है। वह मूरंग पशु पालन विभाग में बतौर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कार्यरत थी। वह मूरंग में बीते कुछ दिनों से अकेले रह रही थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार महिला के पति छेवांग रिंगजिन ने रविवार को ममता को कई बार कॉल कर संपर्क किया, लेकिन महिला ने देर शाम तक फोन नहीं उठाया। फोन न उठाने के कारण ममता के पति ने मूरंग गांव में कार्यरत पंचायत सचिव सादर सिंह को इस बारे सूचित किया, जिस पर सचिव और वार्ड सदस्य पूर्ण सहित सगे संबंधी महिला के क्वार्टर पहुंचे तो यहां पर उन्होंने देखा की महिला का कमरा अंदर से बंद है। उन्होंने दरवाजा तोड़कर देखा तो वह अंदर मृत पड़ी थी। इसके तुरंत बाद वार्ड सदस्य ने पुलिस थाना मूरंग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस थाना मूरंग से कार्यवाहक थाना प्रभारी प्र्रीतम सिंह, मुख्य आरक्षी प्रेम चंद, सिपाही रोहित और महिला आरक्षी दीपा ने मौके पर जाकर महिला के शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि एसपी किन्नौर साक्षी वर्मा ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें