फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाभा जेल मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
गैंगस्टर नीटा दियोल और मनदीप कोर्ट में पेश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला।
नाभा जेल ब्रेककांड के आरोपी गैंगस्टर कुलप्रीत सिंह उर्फ नीटा दियोल और उसके साथी मनदीप सिंह को शनिवार को नाभा में पैमलप्रीत ग्रेवाल की अदालत में पेश किया गया। दोनों को जेल में उनके पास से मोबाइल और सिम बरामद होने और उसके बाद जेल के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट इंद्रजीत सिंह काहलों को धमकियां देने के केस में पेश किया गया था। पुलिस ने कोर्ट से आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मांगी लेकिन कोर्ट ने दोनों को जेेल भेज दिया।
विज्ञापन

गैंगस्टर कुलप्रीत सिंह उर्फ नीटा दियोल नाभा जेल ब्रेककांड के वक्त फरार हो गया था। उसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। नीटा दियोल और जेल में बंद एक साथीमनदीप सिंह से जेल अधिकारी ने तलाशी के दौरान एक मोबाइल, सिम बरामद किया था। बरामदगी होनेे से गुस्साए गैंगस्टर नीटा दियोल ने जेल अधिकारी को धमकियां दीं। जेल के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट की शिकायत पर कोतवाली नाभा पुलिस ने गैंगस्टर व साथी कैदी के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें