फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई ने भाई को तेल डाल कर जिंदा जलाने का किया प्रयास।

विज्ञापन
विज्ञापन
90 प्रतिशत जले व्यक्ति को चंडीगढ़ किया रेफर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
राजपुरा। हलका घनौर के गांव नारायणगढ़ में वीरवार सुबह सगे भाई ने अपने भाई के ऊपर तेल डाल कर आग लगाकर जलाने का मामला सामने आया है। जमीन विवाद के चलते नारायणगढ़ निवासी दोनों भाई रमेश कुमार व अंबाला के रणजीत नगर रहते उजागर सिंह की आपसी कलह इतनी बढ़ गई कि रमेश ने उजागर के ऊपर तेल डाल कर आग लगा दी। इससे उजागर बुरी तरह झुलस गया। गांववासी उसे राजपुरा के सरकारी अस्पताल ले गए वहां डाक्टरों ने उसे पटियाला के सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

वहीं रजिंदरा अस्पताल के डाक्टरों ने उजागर की हालत ज्यादा गंभीर बताते हुए चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस थाना घनौर मुखी रघुवीर सिंह ने बताया कि केस की जांच की जा रही है। उजागर सिंह के बयानो के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें