संगरूर में सरकार का पुतला जलाते हुए अध्यापक।
- फोटो : amarujala
रेगुलर करने की मांग को लेकर ठेके पर भर्ती अध्यापकों ने लाल बत्ती चौक पर प्रदेश सरकार का पुतला जलाया और जमकर नारेबाजी की। 5178 अध्यापक यूनियन के नेताओं ने कहा कि पंजाब सरकार उच्च शिक्षा योग्यता प्राप्त 2011 की पहली पंजाब राज्य अध्यापक योग्यता परीक्षा पास मेरिट के आधार पर भर्ती किए अध्यापकों का शोषण कर रही है।
इससे इन अध्यापकों में रोष है। उन्होंने मांग की कि इन अध्यापकों को बिना देर किए रेगुलर किया जाए। ऐसा न होने पर वह संघर्ष तेज करने को विवश होंगे। मौके पर इंदरजीत मालेरकोटला, गुरजंट मूनक, कुलजीत ईसापुर, कर्मजीत नदामपुर, विक्रमजीत मालेरकोटला, कमलजीत सिंह, अश्वनी, दविंदर सिंह, कंवर भवानीगढ़, बलजीत कौर, जैसमीन, अमनदीप कौर मौजूद थे।