फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांट्रेक्ट कर्मचारियों ने घेरी वित्त मंत्री की कोठी

Wed, 22 Jun 2016 09:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
अर्थ एवं आंकड़ा कांट्रेक्ट कर्मचारियों ने नौकरी के लिए बुधवार को वित्तमंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा की कोठी के सामने पक्का मोर्चा लगा दिया। पहले प्रदर्शनकारियों ने बीएसएनएल पार्क से रोष मार्च निकाला और बाद में पक्का मोर्चा लगा दिया। तेज बारिश के दौरान भी वह धरने पर डटे रहे। 
विज्ञापन


यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मनजिंदर सिंह ने कहा कि कर्मचारियों का कांट्रेक्ट 31 मई को खत्म हो चुका है। बजट भी राज्य के सभी जिलों में पहुंच चुका है लेकिन वित्त मंत्री और विभाग साजिश के तहत इन कर्मचारियों के कांट्रेक्ट में इजाफा नहीं कर रहे हैं। इससे इन कर्मचारियों में सरकार के प्रति रोष है।  उन्होंने कहा कि एक तरफ तो सरकार 35 हजार कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने जा रही है और दूसरी तरफ 108 इन कर्मचारियों से रोजगार छीन रही है। 

यूनियन नेता हरविंदर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से 16 मार्च को पत्र जारी करके सभी के कांट्रेक्ट में एक साल की वृद्धि की गई थी लेकिन अर्थ व अंकड़ा कर्मचारियों से वित मंत्री सौतेली मां जैसा व्यवहार कर रहे हैं। कर्मजीत सिंह और नवदीप कौर ने कहा कि उनके द्वारा लगाया पक्का मोरचा तब तक जारी रखा जाएगा जब तक उनकी मांग को प्रवान नहीं किया जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें