फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूषित पेयजल सप्लाई के खिलाफ प्रदर्शन

Sat, 25 Jun 2016 09:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मंडी गोबिंदगढ़
विज्ञापन
मंडी गोबिंदगढ़ में पानी की टंकी के पास रोष प्रर्दशन करते फतेहगढ़ न्यूआं गांववासी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नजदीकी गांव फतेहगढ़ न्यूआं के निवासियों ने दूषित पेयजल सप्लाई के विरोध में सप्लाई और सेनीटेशन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विभाग की तरफ से गांव में सप्लाई किया जा रहा पानी पीने लायक नहीं है। फतेहगढ़ न्यूआं के पूर्व पंचायत सदस्य रणधीर सिंह ने कहा कि गांव में सप्लाई हो रहे पानी की पाइपें खेतों में लीक हैं और इस बारे में महकमे को भी बार-बार कहा गया लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


सरकारी पानी की टंकी का पानी कपड़े धोने या नहाने के योग्य भी नहीं है। इस मामले में एसडीओ एमपी सिंह के साथ बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि पानी की कोई लीकेज नहीं है और टंकी की सफाई भी करवा दी गई है लेकिन दूषित पानी बारे पूछे जाने पर वह कोई जवाब नहीं दे सके। इस मौके पर प्रदर्शनकारियों में करतार सिंह पूर्व पंच, दर्शन सिंह नंबरदार, दयाल सिंह नंबरदार, गुरचरन सिंह, करम सिंह गर्चा, नेत्र सिंह ठेकेदार, शेर सिंह पूर्व पंच, हरबंस सिंह, चरन सिंह, कुलवंत सिंह पूर्व सरपंच, मुखत्यार सिंह फौजी, बग्गा सिंह रणजोध सिंह, परमिंदर सिंह और गुरजीत सिंह शामिल थे। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें