फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस सत्ता में आई तो कैप्टन अमरिंदर ही होंगे मुख्यमंत्री : भट्ठल

Wed, 31 Aug 2016 03:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
राजिंदर कौर भट्ठल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
पंजाब में कांग्रेस सरकार बनने पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ही होंगे। चाहे अभी तक हाईकमान ने प्रदेश के सीएम उम्मीदवार के नाम का एलान नहीं किया है, लेकिन पंजाब की सारी कांग्रेस कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुवाई में कैंपेन चला रही है और कांग्रेस के सारे विधायक कैप्टन के साथ हैं। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री व पीपीसीसी चुनाव मैनिफेस्टो कमेटी की चेयरपर्सन राजिंदर कौर भट्ठल ने विधायक हरदयाल सिंह कंबोज की अगुवाई में यहां के एक पैलेस में लोगों की समस्याओं को सुनने के लिए करवाए गए समारोह में कही।
विज्ञापन

 
भट्ठल ने कहा कि दस साल से पंजाब में लुटेरों का राज चलता रहा है और अकाली भाजपा सरकार ने दोनों हाथों से पंजाब की जनता को लूट कर खोखला कर दिया है। संगत दर्शन में सच बोलने वालों को मंच तक पहुंचने ही नहीं दिया जाता और जो सरकार की बोली बोलते हैं उन्हीं को जाने की अनुमति होती है। 

आम आदमी पार्टी पर बरसते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सुच्चा सिंह छोटेपुर पर पैसे लेने का झूठा स्टिंग करवा कर केजरीवाल ने पंजाबियों पर बदनामी वाला दाग लगाया है। छोटेपुर एक नेक और ईमानदार इंसान हैं उनके राजनीतिक कैरियर पर कोई भी दाग नहीं है पर केजरीवाल ने जानबूझकर छोटेपुर पर ऐसे दोष लगाए हैं। उन्होंने कहा कि छोटेपुर अगर कांग्रेस में आते हैं तो उनके लिए दरवाजे हमेशा खुले हैं। 
विज्ञापन


इस मौके पर विधायक हरदयाल सिंह कंबोज, पूर्व विधायक मदनलाल जलालपर, जगबीर बराड़, पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव मुरलीधर अरोड़ा, शहरी प्रधान नरिंदर शास्त्री, निरभैय सिंह, बलदेव सिंह गद्दोमाजरा, जिला महासचिव सुरेश वधावन, भूपेंद्र सिंह सैनी, योगेश गोल्डी, सुशील ठेकेदार के अलावा काफी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे।
इस मौके पर मनप्रीत बादल ने कहा कि कांग्रेस सरकार आने पर एक एक पैसा बचाकर पंजाब की खुशहाली पर खर्च किया जाएगा चाहे उसके लिए हमें हेलिकाप्टर की यात्रा छोड़नी पढ़े तो छोड़ देंगे। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें