चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान अंतरराष्ट्रीय खाद्य व्यापार मेले सियाल पेरिस 2026 में हिस्सा लेने के लिए फ्रांस के दौरे पर रवाना हो गए हैं। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से शुक्रवार को मंजूरी मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा था कि वह सरकारी प्रतिनिधिमंडल के साथ शुक्रवार रात रवाना हो रहे हैं।
सियाल पेरिस 2026 का आयोजन 17 से 21 अक्टूबर तक फ्रांस के पेरिस नॉर्ड विलेपिंट प्रदर्शनी केंद्र में किया जा रहा है। यह खाद्य, खुदरा और आतिथ्य उद्योगों का प्रमुख अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला है। वर्ष 1964 में शुरू हुए इस आयोजन में दुनिया के विभिन्न देशों के खाद्य उत्पादकों, वितरकों, रेस्तरां संचालकों, आयातकों और निर्यातकों को अपने उत्पादों और कारोबारी संभावनाओं को प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। पंजाब का सहकारी विपणन महासंघ मार्कफेड भी मेले में अपना स्टॉल लगा रहा है।