फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala: पीयू के स्थापना दिवस समागम में पहुंचे सीएम, कहा-शिक्षण संस्थाओं को पैसे की कमी नहीं आने देंगे

Sat, 29 Apr 2023 04:52 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

आयोजन में भगवंत मान ने पीयू के साथ जुड़ी अपनी पुरानी यादों को ताजा करते कहा कि इस यूनिवर्सिटी ने उन्हें जीवन में नई सोच व नई राहों पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कला के क्षेत्र में कदम इसी यूनिवर्सिटी से रखा था
विज्ञापन
पंजाबी यूनिवर्सिटी के स्थापना दिवस समागम में पहुंचे सीएम भगवंत मान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री भगवंत मान शनिवार को पटियाला की पंजाबी यूनिवर्सिटी के 62वें स्थापना दिवस समागम में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि सूबे का कोई भी बच्चा क्वालिटी एजुकेशन से वंचित न रहे, इसके लिए स्कूलों, कॉलेजों और यूनिवर्सिटियों को फंड की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। इस दौरान उन्होंने यूनिवर्सिटी के गुरु तेग बहादुर हाल को अपग्रेड कराने का भी एलान किया। 

विज्ञापन


सीएम मान ने कहा कि इस हाल को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा, ताकि यहां पर अंतरराष्ट्रीय स्तर के समागम भी कराए जा सकें। सभी को स्थापना दिवस की बधाई देते मान ने कहा कि यह यूनिवर्सिटी पंजाब व पंजाबी मातृ भाषा का गौरव है। इसे मालवा का दिल भी कहा जाता है, जिसने साहित्य, कला, व्यापार, समाज सेवा, राजनीति व धार्मिक सभी क्षेत्रों को जानी-मानी शख्सियतें दी हैं। इसलिए इस साल के बजट में उनकी सरकार ने यूनिवर्सिटी को हर महीने 30 करोड़ रुपये की ग्रांट देने की व्यवस्था कर दी है। उम्मीद है कि अब आर्थिक तंगी से मुक्त होकर यह यूनिवर्सिटी उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी प्राप्तियां हासिल कर सकेगी। उनके साथ इस मौके पर पंजाब के सेहत मंत्री डा. बलबीर सिंह, सूचना एवं लोक संपर्क मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा और पीयू के वीसी प्रोफेसर अरविंद विशेष तौर से मौजूद रहे।

इस मौके मान ने पीयू के साथ जुड़ी अपनी पुरानी यादों को ताजा करते कहा कि इस यूनिवर्सिटी ने उन्हें जीवन में नई सोच व नई राहों पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कला के क्षेत्र में कदम इसी यूनिवर्सिटी से रखा था। मान ने इस मौके नौजवानों को अपना रोल मॉडल खुद बनने का आह्वान करते कहा कि समाज में नई मिसाल कायम करने वाले लोग ही दूसरों के लिए प्रेरणास्रोत बनते हैं। 
विज्ञापन


वीसी प्रोफेसर अरविंद ने कहा कि सरकार ने हर महीने 30 करोड़ की ग्रांट देने का ऐलान करके पीयू की कमजोर हो रही नींव को दोबारा मजबूत कर दिया है। अब पीयू में सभी वर्गों का कर्तव्य बनता है कि विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करके समर्थवान होने का प्रमाण दें। इस मौके यूनिवर्सिटी की उपलब्धियों के बारे में बताते वीसी ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में अनूठी तरह के पांच सालों के इंटेग्रेटिड कोर्सों की शुरुआत की और दो विशेष केंद्रों की स्थापना के अलावा 14 करोड़ के घपले का भी पर्दाफाश किया गया। इस मौके पर सीएम समेत अन्य शख्सियतों ने यूनिवर्सिटी के पब्लिकेशन ब्यूरो द्वारा छापी पुस्तकों को जारी किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें