फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ को लेकर घमासान: पटियाला में अकाली और कांग्रेसी भिड़े, हाथापाई तक की नौबत आई

Tue, 14 Sep 2021 02:14 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

पंजाब के पटियाला में कांग्रेसी और अकाली भिड़ गए। एक बूथ के निर्माण को लेकर दोनों दलों के नेताओं के बीच माहौल गरमा गया। अकाली दल ने कांग्रेस पर अवैध निर्माण का आरोप लगाया तो वहीं कांग्रेस ने अकाली नेताओं पर गुंडागर्दी का आरोप जड़ दिया।
विज्ञापन
पटियाला में भिड़े अकाली और कांग्रेसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटियाला के शेरां वाला गेट पर बन रहे नए बूथ को लेकर सोमवार को अकालियों और कांग्रेसियों में जोरदार बहसबाजी के बाद नौबत हाथापाई तक की आ गई। अकाली दल ने जहां यह बूथ एक कांग्रेसी नेता की ओर से अवैध ढंग से बनवाने का आरोप लगाया तो वहीं कांग्रेस ने अकालियों पर जबरदस्ती का आरोप लगाया। मौके पर पहुंचे कांग्रेसियों और अकालियों ने एक-दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

विज्ञापन


शिअद जिला प्रधान हरपाल जुनेजा ने कहा कि विरासती शेरां वाला गेट के साथ ही सरकारी जगह पर कांग्रेस की ओर से अवैध बूथ बनाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके अलावा भी शहर में अन्य कई सरकारी जगहों पर कांग्रेसी नेताओं ने अवैध कब्जे कर रहे हैं और यह सब सरकार की शह पर हो रहा है। 

उन्होंने कहा कि सोमवार को जब वह शेरां वाला गेट के पास हो रहे इस अवैध कब्जे को देखने पहुंचे तो वहां पहले से मौजूद कांग्रेस नेता कर्ण गौड़ ने कोई मंजूरी संबंधी कागज तो नहीं दिखाए, ऊपर से अकाली कार्यकर्ताओं के साथ हाथापाई करने की कोशिश की।
विज्ञापन


उधर, कांग्रेस नेता कर्ण गौड़ ने कहा कि बनाए जा रहे बूथ की मंजूरी ली हुई है और बाकायदा अलॉटमेंट हुई है। इसके बाद ही इसे बनाने की कार्रवाई शुरू की गई है लेकिन सोमवार को अकालियों ने मौके पर पहुंचकर काम रुकवाने और गुंडागर्दी करने की कोशिश की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें