फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदामों से गेहूं को खुर्द-बुर्द कर लाखों की चपत लगाने वाले एएफएसओ समेत चार खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। पातड़ां स्थित गोदामों में गेहूं के थैलों और बारदाने की गांठों को खुर्द-बुर्द करके पनग्रेन एजेंसी को लाखों रुपये की चपत लगाने वाले सहायक खुराक व सप्लाई अधिकारी (एएफएसओ) के अलावा तीन इंस्पेक्टरों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पातड़ां थाना इंचार्ज इंद्रपाल सिंह चौहान के मुताबिक आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही साफ हो सकेगा कि मामले में कोई और शामिल है या नहीं। साथ ही यह भी फिलहाल जांच का विषय है कि गोदामों से गायब गेहूं के थैले व बारदानें की गांठें किसको बेची गईं।
विज्ञापन

नामजद आरोपियों में एएफएसओ पातड़ां मनजीत सिंह, इंस्पेक्टर मनोज मित्तल, इंस्पेक्टर हर्ष सिंगला और तलविंदर सिंह बेदी शामिल हैं। इन चारों के खिलाफ पुलिस ने यह कार्रवाई पनग्रेन की जिला मैनेजर दविंदर कौर की शिकायत पर की है। पुलिस के मुताबिक जिला मैनेजर के मुताबिक एजेंसी को गुप्त सूचना मिली थी कि इन चारों आरोपियों ने मिलीभगत करके पातड़ां क्षेत्र में पड़ते करीब आठ गोदामों में स्टोर किए गेहूं के थैलों और बारदाने की गांठों को बड़ी गिनती में खुर्द-बुर्द करके सरकार को लाखों रुपये की चपत लगाई है। सूचना के आधार पर जांच की गई, जिसमें पाया गया कि गोदाम में स्टोर किए अनाज में से 18621 गेहूं के थैले और 1590 बारदाने की गांठें गायब हैं। सारा घपला गोदामों में करीब छह महीने पहले स्टोर किए अनाज में पाया गया है। यहां गौरतलब है कि प्रति थैला 50 किलो गेहूं भरी होती है। इसके आधार पर अब पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक घग्गा थाने के अधीन पड़ते गोदामों में भी अनाज के थैलों को खुर्द-बुर्द करने का मामला सामने आया है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी करके मामले में पूरा खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें